बोकारो: बोकारो जिला कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष  जवाहरलाल महथा के द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह बोकारो जिला 20 सूत्री समिति के सदस्य मनोज राय को बोकारो जिला कांग्रेस का प्रवक्ता बनाया गया. चास नगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नये प्रवक्ता मनोज राय को गुलदस्ता देकर उनका भव्य स्वागत किया गया. मनोज राय ने कार्यकर्ताओं के हौसला को बुलंद करते हुए कहा कि कार्यकर्ता 2015 से पूरे जोश खरोश के साथ कांग्रेस पार्टी को चास- बोकारो में मजबूती देने का काम किया है. इसी प्रकार आगे भी एक नई जिम्मेदारी के साथ पार्टी को और मजबूती प्रदान करें. आने वाले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को देश का प्रधानमंत्री के पद पर देश की जनता और कार्यकर्ता देख सके.
इस दौरान मुख्य रूप से चास नगर अध्यक्ष साधु बाउरी, मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार राय, कपिल दास, मुस्लिम अंसारी, जितेंद्र रजक, चास नगर उपाध्यक्ष मोहित दास, रवि चौधरी, शिवदास आचार्य, किट्टू आर्यन राय, सपन नायक, पहरलाद कंडू, रणवीर कुमार, सुभोजीत रंजन, अजय दास, मनोज सिंह, बिट्टू झा, रोहित साव, इक़बाल, अंकित कुमार, ओम प्रकाश सिंह,धनंजय चक्रवर्ती, गौतम चक्रवर्ती सहित अन्य उपस्थित थे.
‎​