रांची: प्रेमसंस मोटर्स द्वारा आज उन सभी ग्राहकों के लिए एक विशेष ड्रॉ कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिन्होंने हाल ही में नई विक्टोरिस कार खरीदी है। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करना एवं उन्हें वाहन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करना था।

इस अवसर पर उपस्थित ग्राहकों को विक्टोरिस के आधुनिक फीचर्स, बेहतर ड्राइविंग अनुभव एवं सुरक्षा सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ग्राहकों को कार के बेहतर रख-रखाव के लिए कार केयर किट के उपयोग एवं महत्व के बारे में भी बताया गया।

कार्यक्रम के दौरान यह भी साझा किया गया कि प्रेमसंस मोटर्स ने हाल ही में पिछले वर्ष 10,000 वाहनों की बिक्री का महत्वपूर्ण लक्ष्य सफलतापूर्वक पूरा किया है। इसके अलावा विक्टोरिस मॉडल की अब तक की सर्वाधिक बिक्री का नया रिकॉर्ड भी स्थापित किया गया है, जो ग्राहकों के विश्वास और प्रेम को दर्शाता है।

आज आयोजित ड्रॉ में विजेता के रूप में श्रीमती नीतू सिन्हा, निवासी बरियातु, रांची का नाम घोषित किया गया। उन्होंने अपनी विक्टोरिस कार मार्च महीने में डिलीवरी ली थी। विजेता बनने पर श्रीमती सिन्हा एवं उनके परिवार ने खुशी व्यक्त करते हुए प्रेमसंस मोटर्स का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में प्रेमसंस मोटर्स के सीएमडी श्री पुनीत पोद्दार, जेएमडी श्री अवध पोद्दार, डीवीपी श्री सुखबीर सिंह, श्री विवेक खत्री (एसएम, कांके) एवं श्री राज कुमार (एसएम, बरियातु) उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार के ग्राहक-केंद्रित कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

प्रेमसंस मोटर्स ने भविष्य में भी ग्राहकों के लिए ऐसे विशेष कार्यक्रम आयोजित करते रहने की प्रतिबद्धता जताई।