तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया, रंजन कुमार
तिसरी प्रखंड के लक्ष्मीपुर मौजा की 15 एकड़ 28 डिसमिल गैरमजरूआ को भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराने की मांग को लेकर अंचल कार्यालय परिसर में चल रहा ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 5वें दिन समाप्त हो गया। पांचव दिन पूर्व विधायक राजकुमार यादव धरना स्थल पहुंचे । धरना स्थल पहुंच कर खोरीमहुआ अनुमंडल पदाधिकारी समीर रैनियर खलखो से माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव टेलीफोन से बात किये । बात के दौरान आश्वासन मिला उसके बाद ग्रामीणों ने आंदोलन स्थगित किया । जिसमे अनुमंडल पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी भूमि की सुरक्षा करना प्रशासन का कर्तव्य है। उन्होंने ग्रामीणों से धरना समाप्त करने की अपील करते हुए निष्पक्ष प्रशासनिक कार्रवाई का भरोसा दिया।
पूर्व विधायक ने तिसरी सीओ द्वारा धरनार्थी ग्रामीणों के खिलाफ थाने में आवेदन देने पर कड़ा ऐतराज जताया और इसे संवैधानिक अधिकारों का हनन बताया।अनुमंडल पदाधिकारी के आश्वासन के बाद आंदोलन का नेतृत्व कर रहे ब्रह्मदेव राम, मंटू केदार शर्मा, कृष्णा पंडित, सुदामा विश्वकर्मा, राजू शर्मा और रंजीत विश्वकर्मा ,मुनीश गोयल ,मुन्ना गुप्ता ,रामजीत मुर्मू सहित ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई और ग्रामीणों पर दी गई शिकायत वापस नहीं ली गई, तो वे पुनः आंदोलन शुरू करेंगे।