जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पिपरा गांव में सुभाषित क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ संपन्न, ढेकीपरा टीम बनी विजेता
जामताड़ा/ दिनबंधु राउत: जामताड़ा प्रखंड के पिपरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुभाषित क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। खेल प्रेमियों की भारी भीड़ और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। फाइनल मैच बेवा और ढेकीपरा टीम के बीच खेला गया, जिसमें ढेकीपरा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम की। फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल ह्यूमन राइट एंड जस्टिस मूवमेंट के केंद्रीय सचिव हाफिज एहतेशामुल मिर्जा तथा झारखंड प्रदेश महासचिव अकबर अंसारी शामिल हुए।दोनों अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना की सराहना की। अपने संबोधन में हाफिज एहतेशामुल मिर्जा ने कहा कि जिले के प्रत्येक पंचायत से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे, उन्हें आगे बढ़ाने और उचित मंच उपलब्ध कराने के लिए संस्था हर संभव सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान दिलाना समय की जरूरत है।वहीं अकबर अंसारी ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से अनुशासन और समर्पण के साथ खेल में आगे बढ़ने की अपील की। टूर्नामेंट के सफल आयोजन से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया।
Raftaar Media | सच के साथ