लोकेशन=परसा हज्जाम, मुंडेरवा बस्ती। प्रमोद यादव *बस्ती जिले के
मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के परसा हज्जाम गॉव में शिवनाथ पुत्र रामदुलारे के रिहाय्यशी पक्का मकान में बीती रात्रि लगभग नौ बजे भारत गैस सिलेण्डर से खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। सिलेण्डर की आग पूरे घर में फैल गई। शोर सुनकर पहुँचे ग्रामीणों ने किसी तरह को भिंगो सिलेण्डर से उठ रही लपटों पर काबू पाया। आग घर के बगल स्थित रामबहोर पुत्र कल्पू के भी रिहाय्यशी छप्पर के मकान को भी अपने जद में ले लिया।ग्राप्रप्र रजवंत यादव द्वारा फायर विग्रेड व पुलिस चौकी प्रभारी खझौंला राकेश त्रिपाठी को फोन कर घटना से अवगत कराया गया। फायर विग्रेड की जब तक गाड़ी पहुंचती तब तक ग्रामीणों ने टिल्लू पम्प व बाल्टी से पानी फेंक कर आग को बुझा दिया गया था। इस आग में शिवनाथ का लाखों रूपये के सामान, कपड़े, विस्तर, चारपाई व नगदी आदि जलकर राख हो गये। रामबहोर का रिहाय्यशी छप्पर मात्र जलकर राख हो गया हैं। ग्राम प्रधान रजवंत यादव, कोटेदार जागृति, गॉव के लोगों एवं चौकी प्रभारी द्वारा बस्त्र, वर्तन, खादान्न, नगदी आदि देकर मदद किया गया हैं।
सोमवार की सुबह पहुंचे हल्का लेखपाल अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि हुए नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन बस्ती सदर को सुपुर्द कर दी गई है।