जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण मोतिहारी की अध्यक्षता में चम्पापुर पंचायत सरकार भवन प्रखंड रामगढ़वा के सभागार में रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों में ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, राजस्व विभाग एवं पीएचईडी विभाग की सभी योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जानकारी ली एवं लंबित कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया।

बैठक में अपर समाहर्ता  मुकेश कुमार सिंहा, उप विकास आयुक्त डॉ. प्रदीप कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी रक्सौल, निदेशक डीआरडीए, डीपीओ मनरेगा, अनुमंडल अंतर्गत सभी प्रखंडों के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड पंचायतराज पदाधिकारी, सहायक अभियंता पीएचईडी, पीओ मनरेगा, आवास सुपरवाइजर, मनरेगा लेखपाल, पंचायत तकनीकी सहायक उपस्थित थे।