आशीष कुमार साव/बरही /हजारीबाग : - शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल करते हुए वेक्टर क्लासेस द्वारा फाउंडेशन बैच का भव्य लॉन्च किया गया। इस अवसर पर शिक्षा जगत से जुड़े कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रो. हीरामन साव, समाजसेवी कृष्णा प्रजापति, पूर्व प्रदेश पारा शिक्षक संघ अध्यक्ष संजय दुबे, डिग्री कॉलेज के दिनेश यादव, शर्मा जी, निदेशक डॉ. सुनील दत्त, शिक्षक दीपक कुमार सहित कई शिक्षाविद् शामिल थे। कार्यक्रम के दौरान संस्थान में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।
संस्थान के निदेशक दीपक गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पहला बैच 16 अप्रैल से तथा दूसरा बैच 20 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पहल छात्रों को कक्षा 6 से ही मेडिकल और इंजीनियरिंग जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अब छात्रों को शुरुआती स्तर से ही एग्जाम पैटर्न के अनुसार पढ़ाई कराई जाएगी, जिससे उनका बेस मजबूत होगा और वे अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने यह भी बताया कि वेक्टर क्लासेस पिछले 13 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में विश्वास का प्रतीक रहा है। संस्थान में बाहरी और अनुभवी शिक्षकों के साथ-साथ आधुनिक AI आधारित शिक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जो छात्रों के सीखने के तरीके को और प्रभावी बनाएगी।

प्रो. हीरामन साव ने कहा कि “वेक्टर क्लासेस की यह पहल बरही के लिए ऐतिहासिक है। 13 सालों के अनुभव और नई तकनीक के साथ यह संस्थान निश्चित रूप से छात्रों के भविष्य को नई दिशा देगा।
समाजसेवी सह अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति ने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों के लिए इस तरह की सुविधा किसी वरदान से कम नहीं है। अब यहां के बच्चे भी बड़े सपने देख सकेंगे और उन्हें पूरा कर सकेंगे।
संजय दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि “AI आधारित शिक्षा और अनुभवी शिक्षकों का समन्वय छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे बढ़ने में काफी मदद करेगा। यह पहल सराहनीय है।
डॉ. सुनील दत्त ने कहा कि “वेक्टर क्लासेस ने जिस सोच के साथ यह फाउंडेशन बैच शुरू किया है, वह आने वाले समय में बरही को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दिलाएगा।
डिग्री कॉलेज के दिनेश यादव ने कहा कि फाउंडेशन बैच के अंतर्गत कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों को CBSE पैटर्न पर आधारित गुणवत्तापूर्ण एवं व्यवस्थित शिक्षा दी जाएगी। इस पहल से अब बरही और आसपास के छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
इस प्रकार, वेक्टर क्लासेस का यह फाउंडेशन बैच लॉन्च न केवल एक शैक्षणिक कार्यक्रम है, बल्कि बरही के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम भी माना जा रहा है।