राजु मंडल /रफ्तार मीडिया /गांडेय।
गांडेय:मुहर्रम की सातवीं के मौके पर बुधवार को क्षेत्र के विभिन्न कर्बलाओं में फातिहा का आयोजन किया गया। कर्बला में फातिहा के साथ ही क्षेत्र के इमामबाड़ों में मोहम्मदिया निशान खड़े किए गए। इस दौरान पूरा इलाका या अली-या हुसैन की सदाओं से गूंज उठा।
सातवीं के अवसर पर बडकीटांड, पांडेडीह, सितलाटांड, बैदाडीह, लोहारी, गांडेय, मंझिलाडीह, फुलजोरी, पहरीडीह, अहारडीह, गोराडीह, बरमसिया, डोकीडीह, परमाडीह, दलवाडीह और रक्सकुट्टो समेत विभिन्न क्षेत्रों के इमामबाड़ों में अकीदतमंदों ने फातिहा की रस्म अदा की। इमामबाड़ों के अलावा मुस्लिम बहुल इलाकों में जगह-जगह मोहम्मदिया निशान लगाए गए हैं।
मोहम्मदिया डंकों की थाप और या अली-या हुसैन के नारों से पूरा क्षेत्र हुसैनीमय हो गया है। मुहर्रम को लेकर अखाड़ा कमेटियों की ओर से तैयारियां अंतिम चरण में हैं। अखाड़ा कमेटियों द्वारा पारंपरिक हथियारों के साथ नुमाइशी अखाड़ा का रिहर्सल किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए युवाओं और बच्चों में खासा उत्साह दिख रहा है।