राजन साहू, कानपुर

*कानपुर* महाराजपुर थाना क्षेत्र के रूमा स्थित नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के पीछे से घुस जाने से 1 युवक और 2 मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में कुल 8 लोग सवार थे और सभी फतेहपुर की ओर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और अंदर सवार लोग उसमें फंस गए।
हादसे की सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। गाड़ियों को काटकर घायलों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने 5 गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।