तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया /रंजन कुमार
तिसरी प्रखण्ड के विभिन्न पंचायतों में मुहर्रम का त्योहार बड़े धूमधाम और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न किया गया । इस त्यौहार में हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समुदायों के लोगों ने मिलकर इसमें हिस्सा लिया।
*अखाड़े में दिखा दोनों समुदायों का पराक्रम ।*
त्योहार के दौरान तिसरी,चंदौरी, पालमरुआ, बेलवाना, गुमगी, खरखरी और सिंघो पंचायत में भव्य अखाड़ों का आयोजन किया गया। इन अखाड़ों में हिंदू और मुस्लिम समाज के युवाओं और बुजुर्गों ने एक साथ मिलकर लाठी, भाला और पारंपरिक हथियारों के साथ अपने करतब दिखाए। आपसी सौहार्द के इस नजारे ने क्षेत्र के लोगों का दिल जीत लिया।
*सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ।*
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए वीडीओ मनीष कुमार, सीओ अखिलेश्वर प्रसाद, थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर सहित पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा। प्रखण्ड के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके और त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हो।
*मुख्य रूप से शामिल रहे प्रबुद्ध नागरिक* ।
इस आपसी सौहार्द के आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अखाड़ों में मुख्य रूप से तिसरी अखाड़ा में पूर्व मुखिया इब्राहिम मियां, इदरीश अंसारी, महताब अंसारी, आफताब अंसारी एवं अन्य ,सिंघो पंचायत अखाड़ा में मो. हासिम अंसारी एवं अन्य।
पालमरुआ पंचायत अखाड़ा में मो. मुस्तकीम, जिब्राइल एवं अन्य सामिल थे