आशीष कुमार मुखर्जी/कुजू रामगढ़ : रामगढ़ जिला के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत एन एच 33 रांची पटना मुख्य मार्ग फोरलेन पंजाबी ढाबा  के समीप दो कारों की भिड़ंत हो गई । जिसमें दोनों कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया । गनीमत रही दोनों कार में सवार लोगों को गंभीर चोट नहीं लगी  । घटना की सूचना मिलते ही  कुजू ओपी  एएसआई संजय हेंब्रम पुलिस बल के साथ पहुंचकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया ।  घटना के संबंध में बताया जाता है कि बैगन आर  संख्या डब्लू बी 02 ए एल 5038 घाटो की ओर से सर्विस रोड से  फोरलेन पर चढ़ा ही था कि मांडू की ओर से रामगढ़ की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेनो संख्या जे एच 10 सीसी 2189  बैगन आर से जा टकराया । जिससे दोनों कर काफी क्षतिग्रस्त हो गया । परंतु गनीमत रही कि कार में सवार लोगों को गंभीर चोटे नहीं आयी। सभी को मामूली चोटे आई घटना की सूचना मिलते ही कुजू पुलिस ए एस आई संजय हेंब्रम पुलिस बल के साथ पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा । वही क्षतिग्रस्त कारों को क्रेन के सहारे  थाना परिसर ले गए ।