आज दिनांक 19 मार्च 2026 को गांव भ्रमण के दौरान लाल खटगा पंचायत के सुदूरवर्ती जंगल में गोविंदपुर गांव है जिसमें आदिवासी मुंडा जनजाति के लोग रहते हैं गोविंदपुर गांव का भ्रमण करने पर पता चला कि गांव में एक चापाकल जो डेढ़ महीने से खराब है कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कहने के बावजूद भी वह चापाकल बन नहीं पाया है जिसके कारण पिने का पानी के लिए काफ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विगत 2 साल पूर्व भी गांव में डीप बोरिंग और जलमिनार का काम शुरू हुआ लेकिन जलमिनार का काम अधूरा रह गया l न टंकी लगी और ना ही मशीन लगा और ना ही लोगों को पानी मिल पाया और आज स्थिति यह है कि भीषण गर्मी में जंगल के बीच लोग डाढ़ी चूँवा का पानी पीने के को मजबूर हैं। भाजपा नेत्री आरती कुजूर और अंजली लकड़ा ने स्थानीय और जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त गांव में अविलंब शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो, खराब चापाकल का मरमत किया जाए और जल मीनार जो आधे अधूरे हैं उसकी जांच करते हुए काम करने वाली एजेंसी पर कार्रवाई किया जाए, जलमिनार का काम पूरा कराया जाए ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मिल सके, मौके पर ग्राम प्रधान मादी मुंडा, सोमरा मुंडा, गणराज मुंडा,पार्वती देवी, सिनी कुमारी,गांगी देवी, प्रियंका कुमारी, वासुदेव मुंडा, सुनीता कुमारी, अनीमा कुमारी, पेलका मुंडा, मैठो मुंडा, बारजो मुंडा,क्षेत्र के टीचर भुनेश्वर महतो उपस्थित थे।