रवि सिन्हा /डुमरी

डुमरी :--मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च का नेतृत्व डुमरी अनुमंडल  पुलिस पदाधिकारी आविद खान ने की है। इस दौरान पुलिस बल ने बाजारों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने तथा अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह तत्पर है और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं तथा संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई हैं एवं  लगातार गश्ती अभियान चलाया जाएगा। बताया की फ्लैग मार्च के मकसद लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम रखना और शांति एवं सौहार्द का संदेश देने का प्रयास किया गया। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस दौरान एसडीएम संतोष गुप्ता, एसडीपीओ आविद खान,निमियाघाट थाना प्रभारी सुमन कुमार, डुमरी थाना श्रीकांत कुमार, अंचल अधिकारी शशिभूषण वर्मा सहित पुलिस के जवान मौजूद थें।