मुंडेरवा, बस्ती। धर्मेन्द द्विवेदी
बस्ती पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी रुधौली कुलदीप सिंह यादव के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा आत्महत्या हेतु दुष्प्रेरण के अभियोग में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। उल्लेखनीय है कि थाना मुण्डेरवा पर मु0अ0सं0 170/2026, धारा 108, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत है। अभियोग मृतक उमेश चन्द्र अग्रहरी के पुत्र राहुल अग्रहरी द्वारा इस आशय से पंजीकृत कराया गया था कि ऋण संबंधी लेन-देन को लेकर अभियुक्तगण द्वारा मृतक पर लगातार धन की मांग करते हुए मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था तथा गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी जाती थी, जिससे क्षुब्ध होकर मृतक द्वारा आत्महत्या कर ली गई। विवेचना के दौरान परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए सुसाइड नोट, ऑडियो/वीडियो एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विधिक कार्यवाही की गयी। इसी क्रम में गुरुवार 26.06.2026 को मुखबिर खास की सूचना पर थाना मुण्डेरवा पुलिस टीम द्वारा ग्राम रामपुर रेवटी ईंट भट्ठा से पूर्व महुआरी बाग के पास से वांछित अभियुक्त अमित सिंह उर्फ बबलू पुत्र जानकी शरन, निवासी ग्राम रामपुर रेवती थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती, हाल पता वार्ड नं०-01 जिगना, थाना सहजनवा, जनपद गोरखपुर, उम्र लगभग को समय करीब 11:55 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
वही मुंडेरवा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही दूसरे वांछित अभियुक्त गंगा सिंह उर्फ लोटन सिंह को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह
वरिष्ठ उप निरीक्षक अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, हेड कांस्टेबल पुनित पाठक, हेड कांस्टेबल देवानन्द, का0 कामोद कुशवाहा शामिल रहे।