ओम प्रकास तिवारी /मोतिहारी। जिलाधिकारी  सौरभ सुमन यादव ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का रूटीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था एवं ईवीएम-वीवीपैट के रख-रखाव से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी, पूर्वी चंपारण सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने का निर्देश दिया।