रफ्तार मीडिया संवाददाता गोवर्धन रजक/धनबाद:जमीन, माइनिंग और परिवहन से जुड़ी जनता की गंभीर समस्याओं के निपटारे को लेकर धनबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। उपायुक्त (डीसी) आदित्य रंजन के निर्देश पर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) लोकेश बारंगे ने अपने कार्यालय कक्ष में एक हाई-लेवल बैठक की। इस बैठक में जिला प्रशासन को मिलीं 'स्टार मार्क' (अत्यंत महत्वपूर्ण) शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई।क्या होती हैं 'स्टार मार्क' शिकायतें?बैठक के बाद डिजिटल मीडिया से बात करते हुए एसडीएम लोकेश बारंगे ने बताया कि उपायुक्त को विभिन्न माध्यमों से जनता की कई शिकायतें मिलती हैं। इनमें से जो मामले बेहद संवेदनशील या गंभीर होते हैं, उन पर उपायुक्त खुद 'स्टार मार्क' लगाते हैं। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर मामले का तुरंत निष्पादन करने का जिम्मा सौंपा जाता है।लापरवाही पर दी सख्त चेतावनीएसडीएम ने बैठक में लंबित पड़े सभी मामलों की समीक्षा की और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता की इन खास शिकायतों के निपटारे में किसी भी स्तर पर देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी तय समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित करें, ताकि जनता को राहत मिल सके।बैठक में इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूदइस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिले के बड़े प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:दिवाकर सी द्विवेदी (जिला परिवहन पदाधिकारी)रितेश राज तिग्गा (जिला खनन पदाधिकारी)नारायण राम (कार्यपालक दंडाधिकारी)धनबाद जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO)जिले के सभी अंचल अधिकारी (CO)