रफ़्तार मीडिया संवाददाता /अभिषेक गुप्ता /मांडर।

मांडर स्थित संत अलोईस कैथोलिक चर्च में रविवार को पल्ली दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विशेष मिस्सा अनुष्ठान का आयोजन किया गया, जिसके मुख्य अनुष्ठाता रांची महाधर्मप्रांत के विकर जनरल (वी.जी.) फादर आनंद डेविड खलखो थे।

अपने संदेश में फादर आनंद डेविड खलखो ने कहा कि सभी लोगों को अपने परिवार एवं पल्ली में प्रेम, भाईचारा और एकता के साथ जीवन जीना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईश्वर के वचनों और मूल्यों को आत्मसात कर जीवन में अपनाना आवश्यक है। जीवन में कठिनाइयाँ और दुख आते हैं, लेकिन विश्वास में अडिग रहकर उनका सामना करना चाहिए।

कार्यक्रम में मांडर पल्ली अंतर्गत 17 गांवों के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्रत्येक गांव की ओर से आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनका उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में प्रभातनगर की टीम ने प्रथम, मांडर की टीम ने द्वितीय तथा बुढाखुखरा की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना, फादर जॉन शैलेन्द्र टोप्पो, फादर जोनिस गाड़ी, फादर चोन्हस तिग्गा, फादर सुधीर करकेट्टा, फादर अलेक्स एक्का सहित नवीन टोप्पो, सुजल सुखनाथ, पौल नाग, संदीप एक्का, मिस बीबीयाना एक्का, नेली, कलेमेन्सिया कुजूर, अनुपा खलखो, अनिशा खलखो एवं सिस्टर सरोज उपस्थित थीं। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पल्ली दिवस को सफल बनाया।