बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार /रफ़्तार मिडिया
बेरमो अनुमंडल स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग के चरगी स्थित नवा खाप मोड़ के पास दो मोटर साईकिल के आपस में टक्कर होने से एक महिला 45 वर्ष और एक पुरुष उम्र 25 वर्ष बुरी तरह से घायल हो गया। वहीं पेटरवार पुलिस के सहयोग से 108 एम्बुलेंश के द्वारा पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रिंकु अदर्शी के द्वारा घायलों का ईलाज किया गया। वहीं ईलाज के दौरान डॉ रिंकु ने घायल महिला नूनकी देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल युवक राजा बाबू कुमार साव का प्राथमिक उपचार किया गया।
बताते चलें की मृतिका व घायल कसमार थाना क्षेत्र के बगियारी के टांगटोना पंचायत के निवासी है। ज़ो रामगढ़ जिले के चितरपुर से अपनी माँ का इलाज करवा कर अपने घर लोट रहे थे इसी बिच पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी स्थित नवा खाप के पास एक अज्ञात मोटर साईकिल से टक्कर हो गया जिसमे राजा बाबू कुमार साव गंभीर रूप से घायल हो गया तथा उसकी माँ की मौत हो गई।