बस्ती/टीपू उर्फ अमन:गुरुवार को पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ प्रकाश डी. महोदय द्वारा जीआरपी थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिंह की उपस्थित में जीआरपी थाना बस्ती का वार्षिक निरीक्षण किया गया । वार्षिक निरीक्षण के दौरान सीसीटीएनएस, मालखाना, शस्त्रागार, थाना कार्यालय के अभिलेखों का अवलोकन कर पायी गई कमियों को दूर करने हेतु सर्व-सम्बन्धित को निर्देशित किया गया एवं लंबित विवेचनाओं की समीक्षा करते हुए साक्ष्य संकलित करते हुए गुण-दोष के आधार पर निस्तारण एवं थानान्तर्गत हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी हेतु सर्व सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।
ट्रेन में होने वाली पत्थरबाजी की घटनाओं व रेलवे ट्रैक अवरोध के मामलों को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही हेतु कार्य योजना बनाकर अनुपालन करने हेतु निर्देशित किया गया । यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते हुए उनकी समस्यायों को सुना गया एवं सर्व सम्बन्धित को उनके निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया । थाना कार्यालय रजिस्टरों के अवलोकन के उपरांत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग, आउटर, पार्किंग, वेटिंग हॉल व सीसीटीवी कैमरा आदि का सघनतापूर्वक निरीक्षण करते हुए सर्व सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये । जीआरपी थानाध्यक्ष को यात्रियों की सुरक्षा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों एवं ज्वलनशील पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने तथा आरपीएफ के साथ समन्वय स्थापित कर सघन चेकिंग अभियान संचालित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी रूप से निपटने हेतु जीआरपी, आरपीएफ एवं जनपदीय पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान शस्त्र खोलने व जोड़ने का अभ्यास उ0नि0/ मु0आरक्षी/ आरक्षी द्वारा कराया गया एवं थानाध्यक्ष जीआरपी बस्ती को दंगा नियंत्रण उपकरणों को सक्रिय अवस्था में रखने हेतु भी निर्देशित किया गया । मिशन शक्ति फेज-06 के क्रम में सराहनीय कार्य कर रही म0का0 निहारिका श्रीवास्तव व हे0का0 सुनील चौहान को उत्साहवर्धन हेतु 500-500/ रुपये का नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।
इस दौरान जीआरपी बस्ती व आरपीएफ इंस्पेक्टर राशिद बेग मय टीम मौजूद रहे।