सौरभ राय/ रफ्तार मीडिया

रांची: राजधानी रांची के लालपुर स्थित कॉस्मोस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट में रविवार को आयोजित प्रमाण पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रांची नगर निगम की महापौर रौशनी खलखो द्वारा ड्रॉइंग, नृत्य, गिटार, कीबोर्ड एवं सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने वाले बच्चों और महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर महापौर ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौशल विकास से बच्चों और महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ता है तथा उन्हें आगे बढ़ने के नए अवसर मिलते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके समर्पण और मेहनत की सराहना की।

कॉस्मोस यूथ क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक एवं संरक्षक देबाशीष रॉय ने कहा कि संस्था बच्चों एवं महिलाओं के कौशल विकास और प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं प्रोत्साहन कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।समारोह में ट्रस्टी रोथिन रॉय, सदस्य देवाशीष मुखर्जी, पवन कुमार और अमित कुमार, प्रशिक्षक मोइना बानो, राज सिल्वेस्टर और अलका रानी टोप्पो तथा महिला सदस्य रेनू भालोत रॉय, कृष्णा रॉय, वीना श्री, स्मृति चक्रवर्ती और मिंटा कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे।