बेरमो/बोकारो /मिथलेश कुमार /रफ्तार मीडिया संवाददाता

बेरमो अनुमंडल स्थित सरहचिया पंचायत अंतर्गत कृष्ण मंदिर तेनुघाट 3नम्बर में बेरमो अनुमंडल स्तरीय कृष्ण कल्याण परिषद का आम चुनाव सम्पन्न हुआ। बाईस सदस्यों की कमेटी ने पूरे चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न कराया। इस दौरान पीठासीन अधिकारी के रूप में बोकारो थर्मल डिग्री कॉलेज के प्राचार्य गुप्तेश्वर यादव एवं संयोजक के रूप में झरी लाल यादव तथा नकुल यादव मुख्य रूप से मौजूद थे। कृष्ण कल्याण परिषद के 124 सदस्यों ने अपने अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के पश्चात मतों की गिनती की गई। जिसमें प्रदीप कुमार यादव अध्यक्ष एवं मदन प्रसाद यादव सचिव पद पर निर्वाचित घोषित किए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के पद पर एक बार फिर से धनेश्वर गोप निर्वाचित घोषित किए गए। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव ने कहा कि वे परिषद को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और समाज के कल्याण हेतु निरंतर कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि कृष्ण कल्याण परिषद समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता और उसकी मजबूतीकरण के लिए लगातार कार्य करते रहेगी। वहीं सचिव मदन प्रसाद यादव ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कमेटी, पुराने कमेटी के साथ सामंजस्य बिठाकर कर सामाजिक हित से जुड़े कार्यो को और अधिक बेहतर एवं प्रभावी तरीके से  से आगे बढ़ाएगी। इसके बाद उन्होंने संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प भी लिया। मौके पर परिषद के वरिष्ठ सदस्य बालेश्वर गोप, सुरेंद्र प्रसाद यादव, पाचुलाल यादव, फुटूचनद यादव, देवनारायण यादव, भीम यादव, रूपलाल यादव, हेमलाल यादव, चंद्रिका यादव, कन्हैया यादव, बासुदेव यादव,नागेश्वर यादव, सुखलाल यादव, कारू यादव, देवेन्द्र यादव, घनश्याम यादव, गोपाल यादव, पप्पू यादव, संजय यादव, अशोक यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।