रफ्तार मीडिया संवाददाता 
राजधनवार: झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी  मुख्यमंत्री नि:शुल्क साइकिल वितरण  सह उन्नति का पहिया योजना के तहत कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को धनवार प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में  साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पीएम श्री मध्य विद्यालय धनवार के वितीय वर्ष 2026-27 में कक्षा 8वीं में अध्यनरत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछडा़ वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग   के 254  छात्र-छात्राओं के बीच नि:शुल्क साइकिल बांटी गई। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी पवन कुमार यादव ने बताया  कि धनवार प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सरकारी विधालयों के 3205 छात्र - छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया जाना है जिसमें आज 254 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया है। धनवार बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास ने कहा कि उन्नति का पहिया योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। इससे विद्यालय में बच्चों की नियमित उपस्थिति होगी,पढ़ाई में रुचि विकसित होगी और उनका शिक्षा के प्रति लगाव बढ़ेगा। उपस्थित सभी लोगों ने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस अवसर पर धनवार प्रमुख गौतम कुमार सिंह, बीससूत्री अध्यक्ष सफीक अंसारी, धनवार  नगर पंचायत अध्यक्ष विनय संथालिया,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविन्द साव, जिप सदस्या पिंकी भारती, निरंजन सिंह,  प्रमोद राय,शुशील सिंह, अजीत रजक, सहायक आचार्य पवन कुमार, शिक्षक, अरविन्द पाण्डेय, विकास संथालिया, प्रदीप कुमार, सुन्दर यादव सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।