हिंदू नवजागरण मंच की बैठक और होली मिलन समारोह आयोजित
लोकेशन मोतिहारी: हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में पताही प्रखंड समिति की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड प्रधान नवलकिशोर सिंह की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर परसौनी कपुर में किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री ने कहा कि हिंदू संस्कृति उत्सव प्रधान है, जिसमें होली प्रमुख है। यह सामाजिक समरसता का पर्व है, और हमें शालीनता पूर्वक होली मनाना चाहिए।
जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि अपना नववर्ष उत्सव 2083 का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हो रहा है, लेकिन यह उत्सव समाज में उपेक्षित है। मंच इसे समाजव्यापी बनाने के लिए प्रयासरत है, और इस क्रम में उक्त तिथि को सभी मंगल मिलन केंद्रों पर हवन-यज्ञ करने का निर्णय लिया गया है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवलकिशोर सिंह ने प्रखंड निवासियों को होली और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष सभी के जीवन में खुशियां लाए।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यकारी विकास मोहन चौहान ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल प्रभारी शशिभूषण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में राम अयोध्या सिंह, मणिकांत तिवारी, शंकर मिश्रा, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रघुनाथ सिंह, स्रवण कुमार, बिरेंद्र सिंह, लालबाबु सिंह, ऋषिकेश चंद्रवंशी, ब्रजकिशोर तिवारी, कृष्ण नंदन सिंह, प्रभाकर तिवारी, राघव सिंह चौहान, रामेश्वर सिंह, गोरख सिंह, राम विश्वास यादव, श्रीकांत पटेल, ब्रजमोहन सिंह, कृष्ण नंदन साह आदि उपस्थित थे। मोतिहारी
*हिंदू नवजागरण मंच की बैठक और होली मिलन समारोह आयोजित*
पताही, 2 मार्च: हिंदू नवजागरण मंच के तत्वावधान में पताही प्रखंड समिति की बैठक और होली मिलन समारोह का आयोजन प्रखंड प्रधान नवलकिशोर सिंह की अध्यक्षता में उनके आवासीय परिसर परसौनी कपुर में किया गया।
इस अवसर पर जिला प्रधान रमाकांत शर्मा शास्त्री ने कहा कि हिंदू संस्कृति उत्सव प्रधान है, जिसमें होली प्रमुख है। यह सामाजिक समरसता का पर्व है, और हमें शालीनता पूर्वक होली मनाना चाहिए।
जिला मुख्य कार्यकारी दिनेश कुमार ने कहा कि अपना नववर्ष उत्सव 2083 का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से हो रहा है, लेकिन यह उत्सव समाज में उपेक्षित है। मंच इसे समाजव्यापी बनाने के लिए प्रयासरत है, और इस क्रम में उक्त तिथि को सभी मंगल मिलन केंद्रों पर हवन-यज्ञ करने का निर्णय लिया गया है।
अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में नवलकिशोर सिंह ने प्रखंड निवासियों को होली और नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष सभी के जीवन में खुशियां लाए।
कार्यक्रम का संचालन प्रखंड कार्यकारी विकास मोहन चौहान ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन अनुमंडल प्रभारी शशिभूषण शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में राम अयोध्या सिंह, मणिकांत तिवारी, शंकर मिश्रा, संजय सिंह, जयप्रकाश सिंह, रघुनाथ सिंह, स्रवण कुमार, बिरेंद्र सिंह, लालबाबु सिंह, ऋषिकेश चंद्रवंशी, ब्रजकिशोर तिवारी, कृष्ण नंदन सिंह, प्रभाकर तिवारी, राघव सिंह चौहान, रामेश्वर सिंह, गोरख सिंह, राम विश्वास यादव, श्रीकांत पटेल, ब्रजमोहन सिंह, कृष्ण नंदन साह आदि उपस्थित थे।
Raftaar Media | सच के साथ