रिपोर्ट:- अमित राज,गुमला

गुमला नगर परिषद अध्यक्ष शकुंतला उरांव उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी एवं वार्ड पार्षदों ने नगर परिषद गुमला में तालेबंदी कर दी। अचानक ऑफिस में तालेबंदी किये जाने पर जब संवाददाता ने अध्यक्ष शकुंतला उरांव से बात की तो उन्होंने बताया कि गुमला की जनता विकास चाहती है और विकास के लिए ही उन्हें चुना है।उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि  सरकार में शामिल स्थानीय नेता काम में अड़चन डाल रहे हैं।
वहीं उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी से बात की तो उन्होंने बताया कि 32 योजनाओं का टेंडर निकाला गया था टेंडर पास भी हो गया था और काम कई जगह पर शुरू हो गया था। परंतु अचानक से बिना किसी जानकारी के सभी कामों को रोक दिया गया। ऐसे में जगह-जगह काम अधूरा स्थिति में है और रास्ते में गड्ढे बने हुए हैं मटेरियल गिरे हुए हैं जिसे दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। साथ ही साथ बरसात के मौसम में काम नहीं होने से लोगों को समस्या भी हो रही है।ऐसे में वार्ड पार्षदों ने मिलकर नगर परिषद गुमला में तालेबंदी कर दी।
इस बारे में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि अध्यक्ष के द्वारा पूछा गया था कि कार्य क्यों बंद कराया गया है जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई थी कि उच्च स्तरीय जांच होने के कारण कार्य बंद थे।इस पर अध्यक्ष के द्वारा पुनः पृच्छा किया गया कि अगर कोई लिखित आदेश नहीं है तो काम क्यों बंद है। मनीष कुमार ने यह भी कहा कि अध्यक्ष और वार्ड पार्षदों कोइ इस कार्यालय के प्रति कोई नाराजगी आक्रोश नहीं है बल्कि वरीय प्रशासन के प्रति नाराजगी प्रकट करने के लिए उन्होंने नगर परिषद गुमला को वार्ड पार्षदों ने ताला बंद कर दीया।
बाइक 1- शकुंतला उरांव नगर परिषद अध्यक्ष गुमला
बाइक 2- रमेश कुमार चीनी,उपाध्यक्ष नगर परिषद गुमला 
बाईट 3 - मनीष कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गुमला