मथुरा राजीव भवन से बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाडी कार्यकत्रियों की रैली निकालकर संभव अभियान 2026 का शुभारम्भ किया गया।

रैली का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 पूजा गुप्ता द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। रैली के दौरान श्रीमती बुद्धि मिश्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी मथुरा ग्रामीण श्रीमती शशि मिश्रा एंव मथुरा शहर श्री अशोक कुमार सिंह सहित मुख्य सेविकाएं एंव बड़ी संख्या में आंगनबाडी कार्यकत्रियों सम्मिलित रहीं।

संभव अभियान 2026 की मुख्य थीम "गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा" है। अभियान के आयोजन माह जुलाई से सितम्बर 2026 तक किया जायेगा। जिस हेतु माहवार थीम निर्धारित है, जैसे:-

*माह जुलाई में मातृत्व पोषण*

*माह अगस्त में छः माह से छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान*

*माह सितम्बर में ऊपरी आहार प्रोत्साहन एंव पोषण माह*

इस प्रकार जुलाई से सितम्बर माह तक गर्भवती महिलाओ, अल्पवजन पैदा हुए शिशुओं तथा गम्भीर से अल्पवजन वाले बच्चों के चिन्हांकन, गृह भ्रमण्णा, स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श एंव पोषण पुर्नवास केन्द्र में सन्दर्भ पर विशेष कार्य किया जायेगा। संभव अभियान में स्वास्थ्य विभाग एंव पंचायतीराज विभाग का भी समान उत्तरदायित्व निर्धारित किया गया है। इस प्रकार गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक कुपोषण दूर करने एंव पोषण स्तर में सुधार / जागरुकता के लिये तीन विभाग मिलकर कार्य करेंगे।

वाइट

पूजा गुप्ता मुख्य विकास अधिकारी राजीव भवन मथुरा