दिनबंधु राउत / जामताड़ा :जामताड़ा जिले के करमाटांड़ को ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि के रूप में जाने वाले करमाटांड़ बाजार में सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिले प्रचंड बहुमत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य विजय जुलूस निकाला गया।इस दौरान गाजे-बाजे, आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर उत्साहपूर्वक जीत का जश्न मनाया गया। जुलूस में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। इस अवसर पर भाजपा नेता बिनोद मंडल ने कहा कि असम में हेमंता बिस्वा सरमा की जीत की हैट्रिक डबल इंजन सरकार के प्रति जनता के अटूट विश्वास को दर्शाती है। वहीं, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मंडल ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा को मिले स्पष्ट जनादेश से यह साबित हो गया है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को व्यापक समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति अब देश में स्वीकार्य नहीं है। वही पूर्व जिला महामंत्री मितेश साह ने पश्चिम बंगाल की स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वहां की जनता बदलाव चाहती थी और अब लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी है। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और भारत माता की जय तथा जय श्री राम के नारों से माहौल गुंजायमान रहा। यह जुलूस क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा और लोगों ने बढ़-चढ़कर इसमें भाग लिया। मौके पर पर सुधीर शर्मा , सौरभ मंडल , प्रकाश महतो , गोविंद मंडल , अभिषेक साह , बरुण मंडल , राजेश मंडल , अरबिंद मंडल , महेंद्र रजक , प्रदीप साह , धीरज साह , शंभु मंडल , नंदू साह , सुनील साह समेत दर्जनों उपस्थित थे।