संवाददाता: राजन साहू
कानपुर: कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही का मामला सामने आया है। बुधवार को प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर सुरंग मार्ग के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव करीब 4 घंटे तक यात्रियों के बीच पड़ा रहा।
आरोप है कि यात्रियों द्वारा सूचना देने के बावजूद मौके पर न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही कोई डॉक्टर या रेलवे अधिकारी। इतनी देर तक शव पड़े रहने से यात्रियों में नाराज़गी फैल गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना को लेकर यात्रियों ने रेलवे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि स्टेशन पर आपात स्थिति से निपटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है।
*यात्रियों का दर्द*
फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
बाइट 1 - आयान