रफ्तार मीडिया संवाददाता मिथिलेश यादव  *मेदिनीनगर* (पलामू) एग्रीकल्चर एक्सटेंशन योजना अंतर्गत (2026-27) में प्रखंड मनातू की पंचायत मझौली के ग्राम बिहरा में किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें संतुलित उर्वरक का प्रयोग संभावित सुखद को देखते हुए फसल प्रभेद का चयन किया जाना अति आवश्यक है जैसे तिलहन दलहन की खेती को बढ़ावा देना तथा सरकार के  हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सहायक तकनीकी प्रबंधन गौतम कुमार तथा कृषि विशेषज्ञ के रूप में शशिकांत कुमार सिंह संबंधित विषय पर गहनता से प्रकाश डालते हुए कृषि विशेषज्ञ ने बताया कि सुखाड़ को देखते हुए आवश्यक फसल पर संतुलित उर्वरक का प्रयोग करें ऐसे में किसान चाहते हैं कि ज्यादा मात्रा में यूरिया खाद का प्रयोग करने से फसल ज्यादा होता है उन्होंने किसानों को सलाह दिया कि जिस तरीके से यूरिया खाद का ज्यादा प्रयोग हो रहा है उससे कहीं ना कहीं धरती बंजर होती जा रही है और जिस फसल में खाद का प्रयोग ज्यादा किया गया है वह अनाज खाने योग्य नहीं होता है मौके पर कार्यक्रम में लगभग 50 किसान उपस्थित थे।