logo

पूरे बिरनी प्रखंड क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया होली

 

बिरनी/गिरिडीह :बिरनी प्रखंड क्षेत्र में रंगों का पर्व होली इस वर्ष हर्षोल्लास, उत्साह और भाईचारे के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न गांवों और बाजारों में सुबह से ही होली की रौनक देखने को मिली। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया। युवाओं की टोलियां ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर जमकर झूमती नजर आईं। वहीं महिलाओं एवं बच्चों ने भी पूरे उत्साह के साथ रंगोत्सव में भाग लिया। कई स्थानों पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, जहां समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण एकत्र होकर एक-दूसरे को बधाई देते दिखे। ग्रामीण क्षेत्रों में पारंपरिक फगुआ गीतों की गूंज सुनाई दी, जिससे माहौल पूरी तरह से रंगमय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहा। थाना क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। होली के इस पावन अवसर पर लोगों ने आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, एकता और भाईचारे का परिचय दिया। कुल मिलाकर पूरे बिरनी प्रखंड में होली का त्योहार उल्लास और शांति के साथ संपन्न हुआ।

Raftaar Media | सच के साथ
TAGS
RELATED POSTS