महाशिवरात्रि पर इन्द्रपुरी से निकलेगी भव्य शिव बारात
रांची: भोलेनाथ को समर्पित त्यौहार महाशिवरात्रि के अवसर पर आगामी 15 फरवरी को राजधानी रांची के इन्द्रपुरी स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी से भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। बता देश्री श्री शिव बारात आयोजन समिति के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह के नेतृत्व में दोपहर 1:00 बजे इन्द्रपुरी शिव मंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकाली जाएगी।
समिति के पदाधिकारियों ने प्रेसवार्ता में बताया कि इस वर्ष की शोभायात्रा हर वर्ष की तुलना में अधिक भव्य और आकर्षक होगी। बारात निकलने से पूर्व देवी देवताओं के स्वरूप की महाआरती एवं पूजन किया जाएगा।
*आकर्षण का केंद्र होंगी मनमोहक झांकियां*
भव्य शोभायात्रा में अनेक आकर्षक झांकियां शामिल होंगी। सुप्रसिद्ध ताशा पार्टी बैण्ड की बाजा टोली आकर्षक विद्युत सज्जा सिंघी ढोल और छऊ नृत्य की टोली आयोजन की शोभा बढ़ाएंगी। “होली खेले मसाने में” की तर्ज पर महादेव के अघोरियों की टोली भभूत अग्नि और नागों के साथ बारात में विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। शहर के गायक केसर पपनेजा एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुत भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहेगा।इस वर्ष शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण मसाने में महाकाल के अघोरी रूप का तांडव प्रस्तुत करती जीवंत झांकी होगी। नंदी युक्त रथ पर दूल्हा स्वरूप में देवाधिदेव महादेव विराजमान रहेंगे। इसके अलावा खाटू वाले श्याम प्रभु जगन्नाथ भगवान एवं सालासार बालाजी की मनमोहक झांकियां भी श्रद्धालुओं को भावविभोर करेंगी।
*तय मार्ग से होकर गुजरेगी विशाल शिव बारात*
शोभायात्रा इन्द्रपुरी मंदिर प्रांगण से निकलकर मेट्रो गली रातू रोड रानी सती मंदिर मार्ग पहाड़ी मंदिर बानो मंजिल मार्ग गाड़ीखाना कार्ट सराय रोड जे.जे. रोड शहीद चौक अलबर्ट एक्का चौक पुस्तक पथ गांधी चौक और महावीर चौक होते हुए आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब स्थित श्री दुर्गा साईं मंदिर प्रांगण पहुंचेगी. जहां संस्था के संरक्षक विक्की यादव अध्यक्ष राहुल यादव रोहित यादव एवं अन्य सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा। आतिशबाजी और पुष्प वर्षा के साथ बारातियों का अभिनंदन होगा। इसके बाद विद्वान पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ शिव-पार्वती विवाह जयमाल पूजन एवं महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।
*इनकी रही उपस्थिति*
प्रेसवार्ता में समिति के सचिव शैलेंद्र कुमार कार्यकारी अध्यक्ष नवीन पपनेजा सहित कई पदाधिकारी एवं आर.आर. स्पोर्टिंग क्लब के संरक्षक विक्की यादव राहुल यादव रोहित यादव एवं अन्य सदस्य उपस्थित
Raftaar Media | सच के साथ