सरायकेला: गम्हरिया बड़ाम थान के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में बालू लदे हाईवा ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा आदित्यपुर थाना क्षेत्र में हुआ, जहां हाईवा संख्या JH05CD0352 ने कार संख्या JH05CN5113 को ओवरटेक करने के दौरान टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई।घटना के तुरंत बाद स्थानीय पार्षद शुभम कुमार पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर सड़क किनारे पहुंचाया। समय रहते रेस्क्यू होने से बड़ी अनहोनी टल गई।मौके पर पहुंची आदित्यपुर पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर थाना ले जाया। पुलिस ने बताया कि कार सवार लोग कांड्रा से इलाज कराने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हाईवा चालक बिना खलासी के तेज गति में ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, जिससे यह दुर्घटना हुई। थाना प्रभारी ने बताया कि बालू लदे हाईवा में निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुसार लोडिंग हुई थी या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी।