दुमका।रफ्तार मीडिया
सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल दुमका इकाई की ओर से एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बजरंग दल के प्रांत संयोजक श्रीमान रंगनाथ महतो उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न प्रकार के फलदार और छायादार पौधे लगाए। इस अवसर पर प्रांत संयोजक रंगनाथ महतो ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण आज के समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे न केवल पौधे लगाएं, बल्कि उनके बड़े होने तक उनकी उचित देखरेख का संकल्प भी लें।
इस सेवा कार्य में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के स्थानीय पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने का सामूहिक संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में विभाग संगठन मंत्री जगदीश मंडल जिला संगठन मंत्री सरोज टुडु, जिला सह मंत्री इंद्रदेव चौरसिया गोरक्षा प्रमुख सकलदेव यादव जिला विशेष संपर्क प्रमुख लालचंद पहाड़िया एवं कौरैया ग्राम के बहुत से बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।