दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा
उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार के निर्देश पर सोमवार को अपर समाहर्ता पूनम कच्छप की अध्यक्षता में केंद्रीय लोक शिकायत निवारण एवं निगरानी प्रणाली पोर्टल एवं जिला जन शिकायत कोषांग में प्राप्त सूचना का अधिकार के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 16 अगस्त तक कुल 98 मामले सीपी ग्राम पोर्टल पर रजिस्टर किए गए जिसमें से 96 मामले को निष्पादित कर दिया गया है, जबकि 02 लंबित आवेदनों को यथाशीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया गया। वहीं इसमें अलावा जिला जन सूचना कोषांग में 6 एवं अन्य के तहत हस्तांतरित कुल 12 आवेदनों की समीक्षा की, जिसमें से 04 मामले निष्पादित किए जा चुके हैं, जबकि शेष 08 आवेदन लंबित है। अपर समाहर्ता द्वारा लंबित सभी आवेदनों को नियमानुसार समयबद्धता के साथ डिस्पोजल सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।इसके अलावा सीपी ग्राम पोर्टल एवं जिला सूचना कोषांग में आरटीआई के तहत प्राप्त होने वाले आवेदनों को गंभीरता एवं समयबद्धता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ एस के मिश्रा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी कयूम अंसारी, जिला स्तरीय अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।