तिसरी/गिरिडीह/रफ्तार मीडिया 
जिला उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को खोरीमहुआ एसडीएम समीर रैनियर खलखो ने तिसरी अंचलाधिकारी अखिलेश्वर प्रसाद के साथ तिसरी प्रखंड के संत मैरिज स्कूल के समीप पाटलावती अल्ट्रासाउंड एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान ​कागजात और डॉक्टर की मौजूदगी की हुई जांच किया गया ।
अनुमंडल पदाधिकारी ने सेंटर में स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन के मानक, पंजीकृत डॉक्टर की उपलब्धता और रजिस्ट्रेशन से जुड़े दस्तावेजों को खंगाला। प्रशासन यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि सेंटर नियमानुसार संचालित हो रहा है या नहीं।