दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा
झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा जामताड़ा के बैनर तले बुधवार को शहर के इंदिरा चौक पर छात्र हितों, पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था और लोकतांत्रिक अधिकारों के समर्थन में केंद्र सरकार का पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजाराम उर्फ मनतोष कुमार महतो ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था और भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में जमकर नारेबाजी की। वही प्रेस को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष राजाराम महतो ने कहा कि देशभर के लाखों छात्र-युवा निष्पक्ष परीक्षा और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नीट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है। उन्होंने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष अवसर सुनिश्चित करने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखने का अधिकार है। उन्होंने सोनम वांगचुक के आंदोलन के दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुई पुलिस कार्रवाई का उल्लेख करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों के सम्मान की आवश्यकता बताई।जेएलकेएम जिला अध्यक्ष राजाराम ने कहा कि पार्टी झारखंड में जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही है। उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो ने राज्यपाल और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर जेपीएससी भर्ती प्रक्रिया की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की थी। मौके पर जिला महासचिव बृजेश राउत, रिजाउल अंसारी, सचिव अशोक घोष, वरीय उपाध्यक्ष बबलू महतो, सचिव नजरुल अंसारी, नारायणपुर के पूर्व प्रखंड सचिव जाकिर अंसारी, अर्जुन मंडल, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश महतो, अजय राउत, आरजू खान, राजकिशोर महतो, उज्जल कुमार, मंजय कुमार, रितेश पॉल, प्रेम कुमार, समीर हसन खान, भगीरथ राणा, छोटे कुमार, देवनारायण राय, अजय कुमार, तपन कुमार, राजू यादव, विशाल मिर्धा ,कृष्णा कुमार ,बिजय मण्डल सहित बड़ी संख्या में छात्र, युवा, पार्टी कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित थे।