राजु मंडल रफ्तार मीडिया सवाददाता गांडेय

​विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर गांडेय स्थित सिद्धि विनायक अकादमी में मुख्यमंत्री सारथी योजना के अंतर्गत एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के प्रति प्रोत्साहित करना और उन्हें आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करना था।
कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत प्रशिक्षण पूरा करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच प्रमाणपत्र और रोजगार के लिए ऑफर लेटर वितरित किए गए। आत्मनिर्भर भारत और स्वरोजगार के संकल्प को साकार करते हुए, कार्यक्रम में तीन मेधावी छात्राओं को सिलाई मशीनें प्रदान की गईं, ताकि वे अपने कौशल के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वतंत्र हो सकें।
युवाओं की प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से एक कौशल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षकों ने बताया कि ऐसी प्रतियोगिताएं युवाओं में आत्मविश्वास भरती हैं और उन्हें प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करती हैं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में केवल किताबी ज्ञान काफी नहीं है। प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगारोन्मुख शिक्षा ही युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
​इस अवसर पर केंद्र प्रमुख रेस्मिता प्रधान, शिक्षिका सोनी चौधरी, बेबी देवी, पूजा कुमारी, एल्बीना हेम्ब्रम, वर्सा कुमारी एवं शिक्षक सगीर अहमद, नितेश कुमार, साबिर अंसारी, आरिफ अंसारी, संदीप कुमार, समीर हसन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।