सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी क्षेत्र में ओपी प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में व्यापक नशा मुक्ति एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा विभिन्न सामाजिक, कानूनी और सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक करना था।इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों एवं स्थानीय लोगों को डायन प्रथा प्रतिषेध अधिनियम, महिला अपराध, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, महिला सुरक्षा, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, आपातकालीन सेवा डायल-112, साइबर फ्रॉड हेल्पलाइन 1930, बच्चा चोरी की अफवाहों से सतर्क रहने, महिलाओं के कानूनी अधिकारों तथा सड़क सुरक्षा एवं गुड समैरिटन कानून के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।ओपी प्रभारी विनय कुमार ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें, नशे से दूर रहें तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि, महिला उत्पीड़न, बाल विवाह, साइबर ठगी या अन्य संदिग्ध घटनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि समाज को सुरक्षित, जागरूक और अपराधमुक्त बनाने में आम जनता की भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण है।