Weather Alert Today: देशभर में मानसून का कहर, अगले 7 दिन इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट
नई दिल्ली: देशभर में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो चुका है और इसके चलते मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई इलाकों में जहां बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है, वहीं देश के पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में यह बारिश अब आफत बनती जा रही है।
भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 7 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
पहाड़ी राज्यों में तबाही का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगहों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। सड़कों के अवरुद्ध होने और यातायात प्रभावित होने की खबरें हैं।
झारखंड, बिहार, ओडिशा में भारी मार
झारखंड के कई इलाकों में आज अत्यधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है। जमशेदपुर में तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। कई स्कूली छात्रों को पानी से रेस्क्यू किया गया। बिहार, ओडिशा और छत्तीसगढ़ में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश जारी रहने की आशंका है।
उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर भी असर
उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली-NCR में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है. मध्य प्रदेश में 4 और 5 जुलाई को भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम भारत: मुंबई, कोंकण, गोवा और गुजरात अलर्ट पर, साथ ही कोंकण, गोवा और गुजरात में अगले 7 दिन भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों और मराठवाड़ा में भी 29-30 जून को जोरदार बारिश का अनुमान है।
पूर्वोत्तर भारत में लगातार बारिश
असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा जैसे राज्यों में 02 जुलाई से 05 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। भूस्खलन और जलभराव जैसी समस्याएं गहरा सकती हैं।
IMD की चेतावनी और सुझाव:
30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी।
बिजली गिरने की घटनाएं हो सकती हैं।
पहाड़ी और नदी किनारे इलाकों में न जाएं।
मौसम अपडेट और स्थानीय प्रशासन की सलाह का पालन करें।

Raftaar Media | सच के साथ