खूंटी:राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखंड के तत्वावधान में खूंटी जिले में 3 से 12 अगस्त तक स्वास्थ्य मंत्रालय एवं NHSRC द्वारा आयोजित 10 दिवसीय 'आशा इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉड्यूल, क्षेत्रीय टीओटी कार्यक्रम' के दौरान 'विश्व आदिवासी दिवस' मनाया गया। इस अवसर पर एनएचएम झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने शिरकत कर आदिवासी समाज के स्वस्थ्य समाज के निर्माण मे दिए गए योगदान को याद किया। इस राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में झारखंड सहित छह राज्यों के 35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिन्हें एनएचएसआरसी, नई दिल्ली से आए वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रशिक्षक प्रशिक्षित कर रहे हैं।इस अवसर पर अभियान निदेशक के साथ खूंटी के सिविल सर्जन डॉ. ललित रंजन पाठक, राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मिश्रा सहित एनी लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम के दौरान अभियान निदेशक वरिष्ठ अधिकारियों ने खूंटी जिले में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों व जमीनी स्तर के कर्मियों को अंगवस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
वाइट शशि प्रकाश झा