रफ्तार मीडिया संवाददाता गोवर्धन रजक/धनबाद: उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने बाघमारा प्रखंड का भ्रमण कर विभिन्न पंचायतों में संचालित विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुधारने और उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।जमुआटांड़ में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट का निरीक्षणउन्होंने जमुआटांड़ पंचायत में पंचायत सचिवालय, आंगनबाड़ी केंद्र और प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने मुखिया और ग्राम पंचायत स्वच्छता समिति को प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही जमुआटांड आंगनबाड़ी को मॉडल केन्द्र के रूप में विकसित करने की बात कही।अतिरिक्त क्लास रूम और स्वास्थ्य केंद्र का जायजाकतरास में 15वें वित्त आयोग के बजट से बन रहे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर उन्होंने काम जल्द पूरा करने को कहा। जीएनएम +2 हाई स्कूल में डीएमएफटी फंड से बने 8 अतिरिक्त क्लास रूम भवन का भी जायजा लिया गया। उन्होंने कनीय अभियंता को मानक के अनुसार अच्छी गुणवत्ता वाले ब्रांडेड विद्युत उपकरण लगाने का निर्देश दिया।महेशपुर और कांड्रा में सुविधाएं होंगी सुदृढ़इसके बाद उन्होंने महेशपुर-2 पंचायत में पंचायत भवन और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया। नए भवन में चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने का निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय, महेशपुर-2 में डीएमएफटी फंड से स्वीकृत नए भवन निर्माण के लिए परिसर का निरीक्षण किया और सभी जरूरी सामग्री जुटाने को कहा। कांड्रा पंचायत में भी उन्होंने मुखिया द्वारा कराए गए विकास कार्यों को देखा।जलापूर्ति योजना की समीक्षाजलापूर्ति योजना के तहत महुदा पंचायत में श्रीराम ईपीसी द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। उप विकास आयुक्त ने संवेदक को काम में तेजी लाते हुए इसे जल्द से जल्द पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया।