अजीत कुमार / दिल्ली: दिल्ली के बवाना जे.जे. कॉलोनी मार्केट में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, एक चोर दुकान से नकदी चोरी कर भाग रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि, आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय चोर से पैसे लेकर उसे छोड़ दिया। इतना ही नहीं, दुकानदार के चोरी हुए पैसे भी वापस नहीं किए गए।

इस घटना के बाद इलाके के लोगों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि अगर पुलिस ही इस तरह का रवैया अपनाएगी तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा।

मांग: स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।