अजीत कुमार / दिल्ली
राजधानी दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय हित धारक परामर्श 2026 का आयोजन हुआ और निवेश वे टूरिज्म पर चर्चा की वही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दीप प्रचलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की और राष्ट्रीय हितधारक परामर्श 2026 पर कहा, "हम अभी बदलाव के दौर से गुज़र रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य या दूसरे क्षेत्र हों, हर जगह तकनीक को शामिल किया जा रहा है और इसका बहुत फ़ायदा हुआ है। देश भर के राज्य अलग-अलग तरह के काम कर रहे हैं। हमारे राज्य को बने हुए 32 साल हो गए हैं। हम मुख्य रूप से खनन पर आधारित अर्थव्यवस्था पर निर्भर रहे हैं, लेकिन आज हमने उससे आगे बढ़कर शिक्षा-आधारित विकास की ओर बढ़ने का फ़ैसला किया है। इसके लिए हम इन क्षेत्रों में काम करने वाले संगठनों और समूहों के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। हम इस पर भी चर्चा करेंगे कि अपने राज्य में पर्यटन को कैसे बेहतर बनाया जाए। वैज्ञानिक रूप से व्यवस्थाएं चलें, इसकेलिए हमने आज यह परामर्श रखा है। तकनीकी क्षेत्र में काम करने वाले कई लोगों के साथ बातचीत की जाएगी