रफ्तार मीडिया संवाददाता पवन गुप्ता।
​डकरा : डकरा क्षेत्र के निवासियों के लिए एक बड़ी और सुखद खबर है। इलाके के लोगों का 19 वर्षों का लंबा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से डकरा में नवनिर्मित 'केंद्रीय विद्यालय' का भव्य शुभारंभ कल, 2 जुलाई 2026 को होने जा रहा है।​विद्यालय का औपचारिक उद्घाटन समारोह कल पूर्वाह्न 11:00 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ उपस्थित रहेंगे।​विशिष्ट अतिथि: राज्यसभा सांसद श्री आदित्य प्रसाद, राज्यसभा सांसद श्रीमती महुआ माझी, राज्यसभा सांसद श्री प्रदीप कुमार वर्मा और कांके विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री सुरेश कुमार बैठा। सी.सी.एल. के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री नीलेन्दु कुमार सिंह मौजूद रहेंगे।​इस विद्यालय के खुलने से क्षेत्र के अभिभावकों और बच्चों में भारी उत्साह है। उद्घाटन के साथ ही विद्यालय में शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो जाएगी। जानकारी के अनुसार, प्रथम चरण में कक्षा 1 से 5 तक की पढ़ाई शुरू की जाएगी।स्थानीय लोगों ने इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है। डकरा स्थित केंद्रीय विद्यालय का यह उद्घाटन क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत माना जा रहा है।