बेरमो/ बोकारो/मिथलेश कुमार:पेटरवार प्रखंड के सभागार में प्रखंड प्रशासन एवं प्रदान के सहयोग से प्रखंड की सभी पंचायतों के पंचायत सहायकों एवं जीपीएचडी के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों की क्षमता वृद्धि करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनके प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में पंचायत सहायकों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। पंचायत सहायक संघ अध्यक्ष मंटु ठाकुर ने बताया विभिन्न सरकारी योजनाओं, उनके लाभ, कार्यप्रणाली एवं पंचायत स्तर पर उनकी निगरानी एवं क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं।कार्यक्रम के दौरान पंचायत सहायकों एवं जीपीएचडी कर्मियों द्वारा क्षेत्र में कार्य करते समय आने वाली विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों को भी साझा किया गया। इन चुनौतियों के समाधान हेतु सुझाव दिए गए तथा आपसी समन्वय एवं नियमित संवाद के माध्यम से कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने पर जोर दिया गया।
मौके पर प्रदान संस्थान से चंद्रभूषण एवं अंकित जी, सोनाली देवी उपस्थित थे। साथ ही प्रखंड की विभिन्न पंचायतों से पंचायत सहायक,महेश,अखिलेश,सागर,रामू,पुनीत,अलोक,पिंटू,राथू,निर्मल,नंन्दकिशोर,कविता, ममता, रेखा, पिंकी आदि एवं जीपीएचडी कर्मी भी प्रशिक्षण में मौजूद रहे।