अयोध्या :हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बाबा साहब डा० भीम राव अम्बेडकरजी की 135 जयन्ती शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र मे बहुत धूम धाम से मनाई गयी। जयंती के अवसर पर समाजसेवी जगदीश बौद्ध के नेतृत्व मे बेनीगंज स्थित रमन गेस्ट हाउस से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की भव्य शोभा यात्रा रैली निकाली गयी। जिसमे हज़ारो लोग सम्मलित हुये।इस शोभा यात्रा मे कई झाकिया रही झांकीयों के माध्यम से बाबा साहब के जीवन परिचय और उनके द्वारा किया गए संघर्षों और शिक्षा को बढ़ावा देने की प्रस्तुति रही। जगह जगह बाबा साहब की इस विशाल शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। और जगह जगह सामाजिक लोग ने भंडारे का भी आयोजन किया और सभी लोगो ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। ये शोभा यात्रा रमन गेस्ट हॉउस से निकल कर शहर के प्रमुख चौराहे होते हुये। पुनः रमन गेस्ट हॉउस पर देर रात्रि मे पहुंची और कार्यक्रम का समापन हुआ। वही इस कार्यक्रम के अध्यक्ष जगदीश बौद्ध व चन्दन कोरी ने बताया की हम सभी देश प्रदेश वासियो को बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती बधाई शुभकामनायें देते है। आज हम लोगो ने कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहब की प्रतिमा पर मालार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुये उन्हें नमन कर याद किया। बाबा साहब ने मनुष्य को जीवन जीने का तरीका सिखाया। दलित पिछड़े गरीब मजलूमो को उनका अधिकार दिलाया। और इस देश को संविधान दिया जिससे हमारा देश चलता। हम ऐसे महान पुरुष को नमन करते है। जिसने शिक्षा को बढ़ावा दिया और बाबा साहब ने कहा था की शिक्षा शेरनी का व दूध है जो जितना पियेगा उतना दहाड़ेगा हम सभी नव जवानो से कहना चाहते है की शिक्षा पर ध्यान दे और शिक्षीत हो आगे बढ़े और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करे। हमें बाबा साहब के जीवन से सिखने की जरूरत है। इसलिए सभी नव युवक संविधान की किताब को जरूर पढ़े ताकि सभी को अपना अधिकार पता चले।इस अवसर पर दीपक चौधरी, हरिओम सोनकर, दीपक नारंग, राहुल सेन हरि चन्दुडा बसंतजी,रवि प्रकाश मौर्य, सिकन्दर,जंग बहादुर कोरी, प्रदीप कुमार, अजय आजाद,व अन्य सम्मानित लोग हज़ारो की संख्या मे मौज़ूद रहे।