कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी के. राजू आज छह दिवसीय रांची पहुंचे हैं। उनके दौरे का मुख्य उद्देश्य पार्टी की संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करना और आगामी चुनावों के लिए तैयारी करना है। वें इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
राजू ने अपने दौरे की शुरुआत पार्टी पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक से होगी। इस बैठक में आने वाले 100 दिनों के लिए संगठनात्मक कार्यों का खाका तैयार किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने बताया कि इस दौरान विशेष कार्यभार भी दिए जाएंगे जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।
राजू ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को पत्र भेजकर बैठक की विस्तृत जानकारी दी है और रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा उन्होंने पार्टी को मजबूत करने के लिए लंबी अवधि की रणनीति तैयार करने पर जोर दिया है जिसमें वरिष्ठ नेताओं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं और नागरिक संगठनों से विचार-विमर्श किया जाएगा।
इस दौरे के दौरान राजू 26 मार्च को प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष उपाध्यक्ष और महासचिवों से चर्चा करेंगे। इसके बाद 27 मार्च को एसटी-एससी ओबीसी मोर्चा और अल्पसंख्यक विभाग के राज्य समिति सदस्यों के साथ बैठक होगी। युवा कांग्रेस महिला कांग्रेस एनएसयूआई और श्रमिक संगठनों से भी चर्चा की जाएगी।
28 मार्च को कांग्रेस के मंत्रियों सांसदों विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ एक अहम बैठक होगी। अंततः 29 मार्च को राजू नागरिक-सामाजिक संगठनों से दो चरणों में बैठक कर भावी कार्य योजना पर चर्चा करेंगे। 30 मार्च को वे लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस प्रत्याशियों से मुलाकात करेंगे।