गोवर्धन रजक /धनबाद के गोविंदपुर क्षेत्र में बढ़ती जनसमस्याओं और गहराते पेयजल संकट को लेकर शनिवार भाजपा नेता गोविंद राय ने अंचल कार्यालय में उपायुक्त आदित्य रंजन से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र की ज्वलंत समस्याओं को लेकर उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा और आमजन को राहत दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई की मांग की।सौंपे गए ज्ञापन में सबसे प्रमुख मुद्दा गोविंदपुर क्षेत्र का गहराता पेयजल संकट है। भाजपा नेता ने बताया कि कई गांवों और मोहल्लों में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। स्वच्छ पेयजल न मिलने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल के अलावा क्षेत्र के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को भी उपायुक्त के समक्ष मजबूती से रखा गया। गोविंद राय ने कहा कि जनता की आवाज को प्रशासन तक पहुंचाना और उनके हक की लड़ाई लड़ना उनका दायित्व है।