फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के सुभाष नगर स्थित खेल मैदान में मीणा बाज़ार सहित झूले का विधिवत फीता काटकर उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि के तौर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सह समाजसेवी अरुण कुमार सिंह एवं पूर्व पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल ने संयुक्त रूप मीणा बाज़ार मेले का उद्घाटन किया. इस मेले में विशेष मनोरंजन के लिए ब्रेक डांस झूला, टावर झूला, टोरा - टोरा, जलपरी शो, नाव झूला, ड्रेगन ट्रेन झूला, मिक्की माउस, वाटर बोट सहित कई अन्य प्रकार के झूले लगाये गये हैं. वहीं उद्घाटन समारोह के दौरान युवा व्यवसायी संघ फिल्ड क़्वायरी के अध्यक्ष अनिल रवानी, सचिव चंदन पासवान, रशीद मंज़र, आनंद विश्वकर्मा, बिजय राम, पप्पू खान, मीणा बाज़ार के मैंनेज़र शंकर, उपेंद्र चन्द्रवंशी, शशि कुमार, राजा सिंह, सुनील शर्मा, दन्नू राम सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे.