सौरभ राय/रफ्तार मीडिया

रांची: कॉस्मोस यूथ क्लब द्वारा आयोजित चार दिवसीय इंटर क्लब कैरम टूर्नामेंट का समापन पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। क्लब के मुख्य संरक्षक सुप्रियो भट्टाचार्य ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।टूर्नामेंट के डबल्स वर्ग में मनोज मुंडा एवं सिद्धार्थ कुमार की जोड़ी विजेता रही, जबकि अमित कुमार एवं पवन कुमार सिंह उपविजेता बने। सिंगल्स वर्ग का खिताब पवन कुमार सिंह ने अपने नाम किया, जबकि प्रसून रंजन उपविजेता रहे। वहीं, मृणाल वर्मा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 'उभरते खिलाड़ी' पुरस्कार से सम्मानित किया गया।समापन समारोह में क्लब के सदस्य, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, सहयोगियों एवं खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।