दीनबंधु राउत / रफ्तार मीडिया संवाददाता जामताड़ा
सावित्री देवी डीएवी पब्लिक स्कूल, जामताड़ा के लाला लाजपत राय बहुद्देशीय सभागार में बुधवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार जामताड़ा की ओर से विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डालसा के सचिव पवन कुमार एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता उत्तम कुमार, राजेश दत्त, विश्वजीत पाल, शिवनाथ मंडल, सुमन टुडू और प्रकाश हेम्ब्रम उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया।कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण एवं स्वागत गान से हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने नृत्य, झारखंडी लोकनृत्य तथा डायन प्रथा जैसी सामाजिक कुरीति पर आधारित प्रभावशाली नाटक प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर विधिक जागरूकता विषय पर चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पवन कुमार ने कहा कि झालसा के निर्देशानुसार विधिक साक्षरता केंद्रों के माध्यम से लोगों को कानूनी अधिकारों और निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों को बिना किसी शुल्क के कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है। वहीं अधिवक्ताओं ने कहा कि विधिक सेवाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही इस अभियान का उद्देश्य है। वही प्राचार्य डॉ. विजय कुमार ने कहा कि समाज में आज भी कई कुप्रथाओं के नाम पर लोगों का शोषण होता है, जिसके खिलाफ जागरूक होकर आवाज उठाने की जरूरत है। कार्यक्रम का संचालन देवाशीष दास ने किया। वही धन्यवाद ज्ञापन एस के दास, नृत्य स्नेह प्रभात दूबे, एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का संचालन प्रदीप्तो दास ने किया। नृत्य डिम्पल कुमारी ने, स्वागत गान अंजना माजी, शिवांगिनी राय एवं समूह ने, लोकगीत एवं नृत्य श्रीति प्रिया, आशा किरण, प्रियांशी प्रिया एवं समूह ने प्रस्तुत किया। चित्रांकन में अहेली माजी, श्रेया भारती, पोलमी माजी, माहम हसन खान आदि ने, नाटक में स्नेहा कुमारी, अंकुश भंडारी, आतिफ रजा, ओनिका, स्नेहा एवं समूह ने भाग लिया।